नेल्सन मंडेला दिवस 2022

आज नेल्सन मंडेला की जयंती है।  नेल्सन मंडेला को अफ्रीका का 'गांधी' कहा जाता था। 

दुनिया भर में शांति के राजदूत के रूप में मशहूर नेल्सन मंडेला को रंग भेद के खिलाफ लड़ाई में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। 

मंडेला गांधी की तरह अहिंसा के रास्ते पर चलने वाले व्यक्ति थे। 

मंडेला ने रंग भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए 27 साल जेल में बिताए। 

नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 18 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र द्वारा नोबेल पुरस्कार विजेता पूर्व दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की शांति के लिए जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

यह निर्णय 18 जुलाई, 2010 को लिया गया था।

यह फैसला एक ऐसे महापुरुष को सम्मानित करने के लिए लिया गया जिसने न केवल आम लोगों की भलाई के लिए काम किया बल्कि इसकी कीमत भी चुकाई।

1944 में अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होने के बाद, नेल्सन मंडेला ने रंगभेद के खिलाफ आंदोलन शुरू किया। 

इसी वर्ष उन्होंने अपने मित्रों और सहयोगियों के साथ मिल कर अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस यूथ लीग की स्थापना की.