NEET Exam Date 2022 : नीट 2022 परीक्षा तारीख 

नीट 2022 परीक्षा तारीख के अनुसार नीट 2022 एडमिट कार्ड 12 जुलाई को जारी कर दिया गया है। 

इससे पहले एनटीए ने ऑनलाइन नीट परीक्षा फॉर्म में श्रेणी में सुधार का मौका दिया था। 

जारी नीट 2022 परीक्षा तारीख के अनुसार 14 जून से 16 जून रात 9 बजे तक श्रेणी में आवेदक सुधार कर सकते थे। 

नीट 2022 परीक्षा तारीख के अनुसार, नीट यूजी 2022 एग्जाम 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी।

NTA द्वारा नीट आवेदन पत्र 2022 में सुधार हेतु उम्मीदवारों के लिए 24 मई, 2022 से एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोली गई थी।

इससे पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 6 अप्रैल को जारी की गई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा,

NEET UG 2022 एग्जाम डेट अधिसूचना के आवेदन की तारीखों में बदलाव किया गया था।

नीट 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी आगे बढ़ा दी गई थी, छात्र 20 मई तक आवेदन कर सकते थे।

पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे खुद को अपडेट रखने के लिए नीट 2022 एग्जाम डेट्स पर लेख पढ़ें।